Tata Group: क्या ये Auto Stock ₹1200 छूएगा शेयर होल्डर्स के लिए खबर

Tata Group Stock

टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) को ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने investment के लिए चुना है

कंपनी की इंडिया बिजनेस एनालिस्ट मीट के बाद ब्रोकरेज ने टेकअवेज के आधार पर stock में खरीदारी की सलाह दी है। कंपनी मैनेजमेंट को sustainable तरीके से इंडस्ट्री की टॉप growth को हासिल करने का भरोसा है। बीते वित्त वर्ष में निफ्टी का टॉप performer रहा।

12 महीने Target: ₹1200

ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने टाटा मोटर्स को खरीदारी के लिए चुना है। 12 महीने के नजरिए से stock पर 1200 का target दिया है। 26 जून 2024 को शेयर का भाव 951 पर बंद हुआ था। इस तरह करंट भाव से शेयर आगे करीब 26 फीसदी का तगड़ा उछाल दिखा सकता है।

लंबी अवधि में Return

टाटा मोटर्स का लंबी अवधि में return दमदार रहा है। बीते एक साल में शेयर करीब 70 फीसदी और 5 साल में करीब 500 फीसदी उछला है। बीते 6 महीने में शेयर में 28 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। BSE पर स्टॉक का 52 वीक high 1,065.60 और low 568.85 है। कंपनी का मार्केट cap 3.16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज का कहना है, कंपनी मैनेजमेंट को भरोसा है कि घरेलू CV इंडस्ट्री FY24-29 के दौरान 4-5 फीसदी (वॉल्यूम के आधार पर) से बढ़ सकती है। कंपनी को मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद मिलेगी

स्मॉल CV से boost मिलेगा। पैसेंजर व्हीकल्स (PV) सेगमेंट की बात करें, तो कंपनी का फोकस इसके expansion पर है। 80 फीसदी तक मार्केट साइज तक expansion का प्लान है। CNG और EV से अच्छा boost मिलने की उम्मीद है। इन सेगमेंट में मार्केट leadership पर focus है।

Disclaimer

डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। ये हमारे विचार नहीं हैं। निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *